Friday, May 29, 2020

हरियाणा सरकार अब कॉलेज में पढ़ रहे छात्र छात्राओं का मुफ्त में बनाएगी पासपोर्ट

कोरोना संकट के बीच विद्यार्थियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार एक योजना चलाने वाली है जिसके तहत कॉलेजों के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र छात्राओं का मुफ्त में पासपोर्ट बनवाएगी।

प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को पत्र लिखकर जारी किया है की वे अपने यहां पर पढ रहे बच्चों को पासपोर्ट बनवाने के लिए प्रेरित करें। ये वैसे कॉलेज हैं जिन्हें सरकार के द्वारा सरकारी सुविधाएं प्राप्त है।

राज्य सरकार के एक सरकारी प्रवक्ता के हवाले से खबर दी गई की अधिकतर बच्चों को दूसरे देशों के बारे में इतनी जानकारी नहीं है, इसलिए अच्छी शिक्षा व्यवस्था नहीं ले पाते हैं। और ना ही विदेशों में उनके लिए अच्छी नौकरी मिल पाती है। इसलिए यह कार्य किया गया है।

इसी के मद्देनजर सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अंडर ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को कॉलेज में ही पासपोर्ट बनवाया जाए जिससे उन्हें जानकारी भी प्राप्त होती रहे।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3gAAj5t

No comments:

Post a Comment