Sunday, May 31, 2020

रात को अगर हैं ये लक्षण तो कहीं आप डिप्रेशन के शिकार तो नहीं हो रहे

इस कोरोना महामारी के दौरान भी अपने अपने घरों में भी रहने के कारण लोंगो में डिप्रेशन के ये लक्षण आसानी से दिख जातें हैं। यह भी हो सकता है कि नये डिवाइस के ज्यादा उपयोग से भी ये लक्षण आसानी से दिख जातें हैं।

यह एक ऐसा स्टेज है जहां पर व्यक्ति अपने आत्मविश्वास को खो देता है और बात यहाँ तक पहुँच जाती है की व्यक्ति आत्महत्या भी कर सकता है|

आपने डिप्रेशन के बारे में तो बहुत सुना होगा लेकिन, क्या आपने रात को होने वाले डिप्रेशन के बारे में सुना है| चलिए हम इसके ख़ास लक्षण का जिक्र करते हैं|

1.किसी भी बात को लेकर चिढ़ना।

👉 आप अपने परिवार के किसी भी सदस्यों के साथ जब बात करते हैं तो स्वाभाविक रूप से आपके बोलने की आदतों में परिवर्तन देखने को मिलता है। आप दूसरों की बात को सुनना पसंद नहीं करते। किसी की बातें आपको अच्छा नहीँ लगती।

2.बिना काम के ही आपका शरीर थकान महसूस करता है।

👉 आप खुद तो बेहतर करने की कोशिश करते पर कहीँ न कहीं वो गलत हो जाती है। आप काम करने की कोशिश करते हैं पर थकान आप पर हावी हो जाती है।

3.जब आप लेटते है तो आपको कई चिंताएं सताती हैं।

👉 जब भी आप लेटते हैं, आराम करने की कोशिश करतें हैं तो आँखे बंद करते ही आप के दिमाग में सैकड़ों ख्याले आने लगते हैं, और आप परेशान हो जातें हैं।

4.आधे घंटे के अंदर नीद न आना।

👉 आप जब सोने की कोशिश करते हैं तो लाख कोशिश करने के बाद भी आपको आसानी से नींद नहीँ आती है,यह भी एक लक्षण हो सकते हैं डिप्रेशन के। जब आप सोने वाले होते हैं जो मन कहीं और जाता है, और आप दूसरों के बारे में बुरा सोचते हैं|



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XK1fat

No comments:

Post a Comment