
गर्भावस्था में महिला भले ही शारीरिक रूप से बदलावों को महसूस करती हो लेकिन उसके साथ-साथ उसके पार्टनर में भी कुछ बदलाव आते हैं। आपको अपना पार्टनर पहले से ज्यादा जिम्मेदार नजर आता है। यह वह समय होता है, जब पति-पत्नी एक-दूसरे के पूरक बन जाते हैं। अगर बात लेबर पेन की हो तो इसके बारे में पुरूष को भी कुछ बातों का ज्ञान अवश्य होना चाहिए। आईए जानें उन्हीं बातों के बारे में-
चूंकि इस दौरान महिला को असहनीय दर्द होता है तो हो सकता है कि उन्हें देखकर आप भी असहज हों। लेकिन इस दौरान अपना धैर्य बनाए रखें। आपकी असहजता आपके पार्टनर की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
गर्भावस्था में ही पुरूषों को भी लेबर पेन व डिलीवरी से संबंधित कुछ अच्छी किताबें पढ़ लेनी चाहिए। इससे पुरूष को भी काफी जानकारी हो जाती है, जो डिलीवरी के समय काफी काम आती है।
जब महिला को लेबर पेन हो तो तुरंत डाॅक्टर के पास भागने की बजाय वाटर बैग के फटने का इंतजार करें।
कभी-कभी महिला पुश करते-करते थक जाती है। ऐसे में आप पुश करके डिलीवरी में उनकी मदद कर सकते हैं।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/31fC4yq
No comments:
Post a Comment