सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में आये दिन नए-नए राज उजागर हो रहे है। हाल ही में सुशांत के एक्स असिस्टेंट अंकित आचार्य का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। उनका कहना है कि सुशांत का गला उनके पालतू डॉग फज के पट्टे से घोटा गया है। पिंकविला से बात करते हुए अंकित ने यह बात कही है।
उन्होंने कहा कि वह सुशांत भैया को अच्छे से जानते है। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि वह आत्महत्या कर सकते है। यह एक मर्डर है। अंकित ने कहा कि यदि मान भी लिया जाए कि सुशांत भैया ने आत्महत्या की है तो जब कोई आत्महत्या करता है तो उसके गले पर मार्क U शेप में आता है। लेकिन लेकिन जब कोई आपका गला दबाता है तब O शेप आता है। सुशांत भईया के केस में O शेप था। वही आत्महत्या करने पर आंख और जीभ बाहर आ जाती है।
अंकित ने कहा कि सुशांत भैया के साथ ऐसा नहीं था। उनका केस मर्डर ही है। अंकित ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सुशांत भैया के गले में उनके पालतू डॉग फज की बेल्ट का निशान था। उनके पास भैया की बॉडी की फोटोज हैं और उन्हें लगता है गुनहगारों ने उसी बेल्ट से सुशांत भईया का गला घोटा है’।
अंकित ने फिर आखिर में कहा कि वह खुश है कि अब ये मामला सीबीआई के पास है। वह चाहते है सुशांत सर को इंसाफ मिले और गुनहगारों को फांसी हो’।
यह भी पढ़े: जानिए काली मिर्च के बेमिसाल फ़ायदों के बारे में
यह भी पढ़े: मस्तिष्क की नसों को शांत रखता है अजमोद
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3fGh6xR
No comments:
Post a Comment