बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेन्द्र और शत्रुध्न सिन्हा की जोड़ी बहुत जल्द सिल्वर स्क्रीन पर फिर से धूम मचाती नजर आ सकती है। आपको बता दें की धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा की जोड़ी को बॉलीवुड में अच्छे दोस्तों में शुमार किया जाता है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
यह जोड़ी बहुत अरसे के बाद फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से‘ में नजर आएगी। पिछले हफ्ते दोनों अभिनेता ने साथ में फिल्म की शूटिंग की है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। शत्रुघ्न सिन्हा फिल्म में जज की भूमिका में दिखेंगे। वहीं धर्मेंद्र वकील के रोल में नजर आएंगे। फिल्म का कोर्ट रूम ड्रामा देखना बहुत ही मजेदार रहेगा। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसमें सनी और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। इस फिल्म में बाप-बेटों की कॉमेडी देखने को मिलेगी। इसे नवनीत सिंह ने डायरेक्ट किया है।
The post इस फिल्म में फिर से धूम मचाएगी धर्मेन्द्र और शत्रुघ्न सिन्हा की जोड़ी appeared first on Navyug Sandesh.
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2M5Fxut
No comments:
Post a Comment