आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि वह 2019 लोकसभा चुनाव अकेले और अपने दम पर लड़ेंगे। अब यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी 2019 में महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। एक कार्यक्रम में हरियाणा के जींद पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी, इसके अलावा पार्टी हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर भी चुनाव लड़ेगी।
जबकि महागठबंधन में शामिल होने की बात पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम 2019 में किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं। जो दल महागठबंधन में हैं उनकी देश के विकास में कोई भूमिका नहीं रही है। केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा, केजरीवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हमारे कामों को अटका रही है। हमारी योजनाओं को प्रभावित करके मोदी सरकार दिल्ली की जनता को परेशान कर रही है।
राज्यसभा उपसभापति चुनाव: यूपीए की जीत में बदल सकता था
कहा यह भी जा रहा है कि राज्यसभा उपसभापति चुनाव के चलते भी केजरीवाल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से नाराज बताए जा रहे हैं। राज्यसभा उपसभापति चुनाव में आप सांसद वोटिंग से वॉकआउट कर गए थे। आप सासंद संजय सिंह ने कहा था कि अगर राहुल गांधी आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से फोन पर बात करकें समर्थन मांगे तो हम यूपीए के पक्ष में वोट करने को तैयार हैं। लेकिन, राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को ना ही फोन किया और ना ही उनसे समर्थन मांगा।
The post केजरीवाल का एलान- अपने दम पर लड़ेंगे 2019 चुनाव appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vYDhKW
No comments:
Post a Comment