Friday, August 10, 2018

केंद्रीय कर्मचारियों को यह महत्वपूर्ण तोहफा दे सकती है मोदी सरकार

केंद्र की मोदी सरकार बहुत जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। अब सरकारी कर्मचारियों को लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) पर विदेश की यात्रा करने का मौका मिल सकता है। सूत्रों की मानें तो बहुत ही लंबे विचार के बाद इस प्रस्ताव को मान लिया गया है। हालांकि केंद्रीय कर्मचारी कौन-कौन से देश जा सकते हैं, इस बारे में सरकार तय करेगी। शुरुआत में दस देशों में घूमने की अनुमति दी जा सकती है।


advertisement:


देश के अंदर घूमने का है प्रावधान
कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग (DOPT) के मुताबिक, यह सुविधा कब से और किन देशों के लिए मिलेगी, यह PM मोदी के निर्देश के बाद तय किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस पहल के बाद जिन देशों में लाखों कर्मचारी अपने परिवार के साथ जाएंगे, वहां के संबंध भारत से बहुत मजबूत होंगे। मालूम हो कि देश के तकरीबन 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को घूमने के लिए छुट्टी और ब्याज रहित अडवांस देने का प्रावधान है। अभी तक वे परिवार के साथ देश के अंदर ही घूम सकते थे।

ट्रेनों में मिलेगी LTC की अनुमति
LTC के तहत कर्मचारियों को टिकट के पैसे वापस मिलते हैं। DOPT ने इस बारे में यह कहा है कि स्थानीय यात्राओं पर आए खर्च और किसी इमरजेंसी खर्च को LTC के तहत स्वीकार नहीं किया जाएगा, लेकिन प्रीमियम या सुविधा ट्रेनों और तत्काल जैसी सेवाओं को LTC के तहत अनुमति दी गई है।

आइकिया कंपनी का आज खुल रहा है भारत में पहला फर्नीचर स्टोर

The post केंद्रीय कर्मचारियों को यह महत्वपूर्ण तोहफा दे सकती है मोदी सरकार appeared first on Navyug Sandesh.



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2nnES8S

No comments:

Post a Comment