देश की दिग्गज एयरलाइंस जेट एयरवेज के संस्थापक चेयरमैन नरेश गोयल ने यह कहा कि उनके शेयरधारकों को इस समय पैसा गंवाना पड़ा है जिसकी वजह से वह अपने को ‘दोषी और शर्मिंदा’ महसूस कर रहे हैं।
विदित है कि वित्तीय संकट से जूझ रही इस निजी एयरलाइन कंपनी के शेयरों में बहुत भारी गिरावट आई है। यह एक संपूर्ण सेवा विमानन कंपनी है। इसका शेयर 2 जुलाई के बाद से तकरीबन 12 प्रतिशत टूट चुका है। आज कारोबार के दौरान यह 52 सप्ताह के निचले स्तर तकरीबन 286.95 रुपए पर आ गया।
आपको बता दे की कंपनी का शेयर 5 जनवरी 2018 को 52 सप्ताह के उच्चस्तर लगभग 883.65 रुपए पर पहुंचा था। उस समय के बाद से आज यह 67.5 प्रतिशत नीचे है। एयरलाइन की वित्तीय सेहत और कर्मचारियों के वेतन में कटौती के प्रस्ताव की चिंता के बीच जैट एयरवेज के चेयरमैन ने यह कहा कि सार्वजनिक धारणा सुधारने तथा नकारात्मक प्रचार को रोकने के लिए एक नई समिति गठित की जाएगी। गोयल ने यह कहा कि नई कार्यकारी समिति के जरिए कंपनी के बारे में सभी धारणाओं को सुधारा जाएगा।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज ने टीसीएस को पीछे छोड़ा
The post जेट एयरवेज के चेयरमैन ने कहा, निवेशकों के पैसा गंवाने पर शर्मिंदा हूं appeared first on Navyug Sandesh.
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vQQeGs
No comments:
Post a Comment