Saturday, October 13, 2018

वजन घटाने में बहुत मददगार है कार्ब्स डाइट, जानिये कैसे

कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आहार वजन कम करने और अत्यधिक वजन वाले लोगों में इंसुलिन की स्थिति को बेहतर बनाने में बहुत मदद करते हैं। सामान्य तौर पर लोगों को कार्बोहाइड्रेट से बहुत डराया जाता है लेकिन अध्ययनों में लगातार यह बात सामने आ रही है कि फलों सब्जियों, दालों और खड़े अनाज से मिलने वाला स्वास्थ्यकर कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर के लिए अत्यधिक लाभदायक होता है।


advertisement:


रिपोर्ट में हुआ खुलासा, कार्ब्स डाइट से नहीं बढ़ता वजन

अमरीका की एक गैर लाभकारी ‘संस्था में 16 सप्ताह लंबे क्लीनिकल ट्रायल के दौरान लोगों के अलग-अलग समूहों को वनस्पति आधारित कार्बोहाइड्रेट से भरपूर, कम वसा वाला भोजन दिया गया जबकि दूसरे समूह को सामान्य भोजन करते रहने को कहा। इस दौरान वनस्पति आधारित भोजन करने वाले समूहों को मांसाहार नहीं दिया गया। साथ ही उन्हें दिनभर में तकरीबन 20-30 ग्राम वसा दिया गया। बरहाल, उनकी कैलोरी या कार्बोहाइड्रेट की कोई भी सीमा तय नहीं की गई।

वहीं एक अन्य समूह को मांसाहार और दूध से बने खाद्य सहित सामान्य भोजन करने दिया गया। इसमें से किसी भी समूह के व्यायाम के रुटीन में कोई भी फर्क नहीं आया था। इस पूरे परीक्षण के बाद विश्लेषण में यह पाया गया कि सामान्य भोजन करने वाले समूह के वजन में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं आया।

कार्ब्स डाइट में शामिल करें ये आहार

आपको बता दे की कार्बोहाइड्रेट के लिए सेब, तरबूज, रास्पबेरी, अंगूर, ब्लूबेरी, नाशपाती, केले, शकरकंदी, चुकंदर, संतरे और बेर जैसे फलों का का सेवन अवश्य करें। इसके अलावा अरबी, आलू, ओट्स (जई), राजमा, काबुली चना, गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, और ब्राउन राइस में भी कार्बोहाइड्रेट बहुत ही भरपूर मात्रा में होता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2CIeReo

No comments:

Post a Comment