Tuesday, December 4, 2018

प्रेगनेंसी में फायदेमंद है भीगे हुए बादाम, जानें इसके अन्य लाभ

बादाम पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट है जो स्वास्थ्य को हैल्दी बनाने में लाभदायक है। इसमें बहुत से प्रोटीन्स,  विटामिन्स और मिनरल्स अधिक  मात्रा में पाए हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। सूखे बादाम के फायदे तो हर कोई जानता है परन्तु भिगोए हुए बादाम भी उतने ही लाभदायक है ये बहुत कम लोग जानते हैं। भीगे हुए बादाम में के छिलकों में टैनिन नामक तत्व और खास एसिड्स पाए जाते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं| इसके अलावा भीगे हुए बादाम में विटामिन ई, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन अधिक मात्रा में पाए जाते हैं|  इसको खाने से ये मिलते हैं फायदे –

  1. प्रेगनेंसी में लाभदायक

advertisement:


भीगे हुए बादाम में फॉलिक एसिड अधिक होता है जिससे न्यूरल ट्यूब में होने वाले खराबी से बचा जा सकता है| बादाम को खाने से शरीर स्वस्थ रहता है|

  1. पाचन क्रिया बढ़ाए

प्रोटीन व फाइबर की मात्रा भीगे हुए बादाम में भरपूर होती है। इसके सेवन से पाचन क्रिया सुचारु रहती है| इस ड्राई फ्रूट को खाने से वजन को कम किया जा सकता है।

  1. याददाश्त बढ़ाए

पोटैशियम और सोडियम की मात्रा बादाम में अधिक होती है जिससे रक्त का संचार सही तरह से हो पाता है| इसके सेवन से शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन सही तरह से पहुंच पाती है। बादाम में पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो याददाश्त बढ़ाने में मददगार हैं। रोज़ाना सुबह 5 बादाम का सेवन करने से याददाश्त मजबूत बनाई जा सकती है।

  1. कोलेस्ट्राल को कम करने में सहायक

मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और विटामिन E से भरपूर बादाम शरीर में कोलेस्ट्राल लेवल को कम करने में मदद करता है|  इसको खाने से ब्लड में गुड कोलेस्ट्राल की मात्रा बढ़ जाती है।

  1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

पोटैशियम  भीगे हुए बादाम में अधिक होता है और सोडियम कम होता है जिससे ब्लडप्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें  मैग्नीशियम उपलब्ध होता  यह ब्लड के प्रवाह को भी सुचारू रूप से नियंत्रित करता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PeImq1

No comments:

Post a Comment