
सागर व अनूपपुर में मतदान के दो से तीन दिन बाद ईवीएम आने और भोपाल के स्ट्रॉन्गरूम की तीन घंटे तक बिजली गुल रहने पर चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्ट्रॉन्गरूम के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।
कांग्रेस सरकार और उसकी चुनावी व्यवस्था पर आरोप लगा रही है। दूसरी ओर बीजेपी कह रही है की कांग्रेस हार से डरी हुई है, इसीलिए ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी स्ट्रॉन्गरूम पहुंचे । उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जहां बैठे हैं वहां से स्ट्रॉन्गरूम नजर ही नहीं आता इसलिए चुनाव आयोग को इस में कुछ बदलाव लाना चाहिए।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कांताराव ने कहा कि स्ट्रॉन्गरूम की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह पुख्ता है। उसे सभी की उपस्थिति में सील किया गया है। सुरक्षा बलों की तैनाती है।
कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘सभी कांग्रेसजन से अपील- 11 दिसंबर मतगणना तक स्ट्रॉन्गरूम व ईवीएम पर निगरानी रखें, सावधानी रखें।’
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QxG2z1
No comments:
Post a Comment