Monday, December 24, 2018

पीले रंग की सब्जियों का करें सेवन, सेहत के लिए होगा बहुत लाभदायक

पीले रंग के फल और सब्जियां हमारी सेहत के लिए अत्यधिक लाभप्रद है| ये पीले सब्जियां विटामिन सी, विटामिन ए और पोटैशियम से भरपूर होती है| ये सब्जियां ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है तथा बालों में चमक व चेहरे पर कोमलता लाती है| आइये आपको बताते है इन पीले रंग की सब्जियों के फायदे –


advertisement:


पीला कद्दू – पीले रंग का कद्दू अत्यधिक गुणकारी होता है| यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है व दिल के मरीज़ो के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है| यह पेट की गड़बड़ी को दूर करने में भी सहायक होता है| कद्दू पौष्टिक तत्वों से पूर्ण्तः भरपूर होता है इसलिए हमे प्रतिदिन इसका सेवन करना चाहिए|

पपीता है सेहतमंद – पपीता भी पीले रंग का फल होता है| पपीता पेट संबंधी रोगों को पूर्ण्तः दूर कर देता है| यह हमारी आंखो की रोशनी भी बढ़ाने में सहायक होता है| हार्ट पेशेंट्स के लिए पपीता अत्यधिक लाभदायक होता है|

केला त्वचा में लाए निखार – प्रतिदिन केले के सेवन से त्वचा निखर जाती है| यह पथरी के रोग के लिए बहुत फायदेमंद है| केले के प्रयोग से पेशाब की जलन व कब्ज की गंभीर समस्या दूर हो जाती है|



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2EJLUyL

No comments:

Post a Comment