Saturday, December 22, 2018

मजबूरी में पकड़ा महागठबंधन का हाथ: चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली: बीजेपी सरकार के खिलाफ खुले तौर पर मोर्चा खोलने वाले उसके पूर्व सहयोगी चंद्रबाबू नायडू अब महागठबंधन में शामिल हो गए है| एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा की वो मजबूरी में महागठबंधन के साथ आये है और कांग्रेस का हाथ पकड़ा है| खतरे में पड़े लोकतन्त्र को बचाने के लिए ऐसा किया है| आपको बता दे की मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की अगुवाई नायडू ने ही की थी|


advertisement:


मैं एनडीए के खिलाफ– आंध्रप्रदेश के सीएम नायडू ने कहा कि मोदी और एनडीए की सरकार से पूरा देश परेशान है| देश के किसान परेशान हैं, कारोबारी परेशान हैं और आम आदमी परेशान है| आखिर क्या जरूरत थी कि देश में नोटबंदी जैसा कदम उठाया गया| मैं जब एनडीए का हिस्सा था, तब भी मैंने नोटबंदी का विरोध किया था और आज अलग होने के बाद भी विरोध कर रहा हूं| मैं नरेंद्र मोदी का विरोधी नहीं हूं| लेकिन उनकी नीतियां सही नहीं है| गोधरा दंगे के दौरान भी मैंने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध किया था|

आपको बता दे की चंद्रबाबू नायडू पहले एनडीए का हिस्सा थे लेकिन बाद में उन्होंने अब मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है|



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2ByNIaK

No comments:

Post a Comment