
मेकअप इंसान के रूप को एकदम बदल देता है| इससे चेहरा बेहद सुंदर दिखता है और थकान दूर हो जाती है| यह न सिर्फ ख़ूबसूरती की दृष्टि से अच्छा है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होता है। सही प्रोडक्ट्स का चयन कर आप चेहरे को संवार कर पार्टी से लेकर हर फंक्शन में बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। जानें मेकअप के फायदे –
- आत्मविश्वास बढ़ाए
मेकअप करने से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। महिलाओं को मेकअप न सिर्फ खूबसूरत बनाता है बल्कि उनके अंदर आत्मविश्वास भर देता है। यह चेहरे की सुंदरता बढ़ा देता है जिससे महिलाएं अपनी क्षमताओं पर भरोसा करने लगती हैं।
2. मूड खुश करे
मूड को खुश करने में मेकअप अहम भूमिका निभाता है। सही काजल, लिपस्टिक का चयन कर पर्सनैलिटी को निखारा जा सकता है। मेकअप करने से चेहरे के दाग-धब्बों को छिपाकर आत्मविश्वास को बढ़ाया जा सकता है और मूड को खुश रखा जा सकता है|
3. खुद से प्यार करना सिखाए
खुद के चेहरे पर मेकअप करने से आप अपनी ख़ूबसूरती को निखार सकेंगी। जिस भी प्रोडक्ट को लगाकर आप अच्छा महसूस करती हैं उसका इस्तेमाल कीजिये। अगर आपको लगता है आप पर पिंक लिपस्टिक सूट करती है उसको लगाइये| ऐसा करके आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप खुद से प्यार करने लगेंगी|
4 थकान दूर करे
चाहे कितनी भी थकान आपको महसूस हो रही हो मेकअप का सहारा लेकर आप सुंदर दिख सकते हैं| मेकअप मन को खुश रखता है। डार्क सर्कल्स को छिपाने के लिए आप फाउंडेशन या बीबी क्रीम को यूज़ में ले सकते हैं| इसके अलावा आँखों को बड़ा दिखाने के लिए मस्कारा का इस्तेमाल कर सकते हैं| चेहरे की थकान गायब हो जाएगी|
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NYXZCS
No comments:
Post a Comment