Friday, June 7, 2019

चुकंदर का सलाद तो खाया होगा आपने, अब बनाएं इसके चिप्स भी

चुकंदर को स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अमूमन देखने में आता है कि लोग चुकंदर को बतौर सलाद इस्तेमाल हैं लेकिन इसके चिप्स भी उतने ही स्वादिष्ट और स्वाद में बेहद हटकर होते हैं। अगर आपने अभी तक चुकंदर से बने चिप्स का स्वाद नहीं चख तो आज हम आपको इसे बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं-

चुकंदर के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को अच्छी तरह से पानी से धोकर सुखा लें। जब चुकंदर अच्छी तरह सूख जाए तो उसे छील लें और फिर उसके पतले-पतले टुकड़े काट लें। चुकंदर को इस तरह काटना है, जैसे आलू के चिप्स बनाने के लिए काटते हैं।

इसके बाद अवन को 190 डिग्री पर पहले से ही हीट करके तैयार कर लें, जिससे उसमें चुकंदर के चिप्स को बेक किया जा सके।

अब बेकिंग ट्रे लें और उसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल लगा लें। ट्रे में चिप्स रखें और ऊपर से थोड़ा सा नमक और काली मिर्च पाउडर बुरक दें। साथ में रोजमेरी भी डाल दें।

चिप्स धीरे-धीरे पलटें और फिर उन्हें ट्रे में इस तरह से लगाएं कि बीच-बीच में थोड़ी सी जगह बच जाए।

अवन में इन चिप्स को बेक करें। 10 मिनट होते ही चिप्स को एक बार चेक कर लें, क्योंकि चुकंदर तेजी से जलता है। अगर अभी बेक नहीं हुए तो थोड़ी देर के लिए और रख दें। चिप्स बनकर तैयार हैं। आप या तो इन्हें फ्रेश खा सकते हैं नहीं तो एयर टाइट डिब्बे में पैक करके भी रख सकते हैं।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Mwxx6w

No comments:

Post a Comment