Saturday, June 8, 2019

गर्मियों में भूलकर भी न खाएं ये फूड, होगा नुकसान

आजकल गर्मियों का मौसम अपने परवान पर हैं। ऐसे में हमें गर्मियों के अनुकूल ही खानपान अवश्य करना चाहिए | सेहतमंद जीवन के लिये गर्मियों में कुछ फूड से हमें अवश्य परहेज करना चाहिए | गर्मियों में स्वास्थ्य और सेहत को सही रखनी है तो ऐसे फूड कभी भी ना खाए जो हालत और खराब कर दे | गर्मियों में पेट की परेशानियां बहुत ज्‍यादा होती है इसलिये वही खाइये जो बहुत आराम से बिना तकलीफ के हजम हो सके। हमें ऐसे आहार खाने से अवश्य बचना चाहिये जो हमारे शरीर को अंदर से गरम करेंगे। यदि आपने तेल, मसाला या नॉन वेज चीजों का उपयोग किया तो आपके शरीर की गर्मी बढ़ेगी और आपको ध्‍यान लगाने में बहुत दिक्‍कत, उल्‍टी, नींद से जुड़ी कई गंभीर समस्‍याएं या फिर थकावट लगेगी।

नॉन वेज फूड गर्मियों में कभी भी नहीं खाना चाहिये। इससे पेट खराब होगा, डायरिया होगा जिससे शरीर का सारा पानी बहुत आसानी से निकल जाएगा।

भुने हुए फूड भुने हुए आहार से शरीर की गर्मी बहुत बढ़ती है और गैस्‍ट्रिक की समस्‍या आती है।

ऑइली और जंक फूड बर्गर, पिज्‍जा, फ्रेंच फ्राइज और ऐसी ही अन्‍य तली हुई चीजें आपके पेट को बहुत खराब कर सकती है। फूड प्‍वाइजनिंग भी हो सकती है।

चाय और कॉफी शरीर का तापमान बढाते हैं इसलिये बहुत अच्‍छा होगा कि गर्मियों में इसका सेवन थोड़ा कम कर दें।

शराब का सेवन गर्मियों में आपको कैफीन से भी ज्‍यादा नुकसान करेगा। गर्मियों में यह आपके शरीर का सारा पानी ही निचोड़ लेगा।

ये 9 आदतें सुधार लीजिये वरना फेल हो सकती है किडनी!

एलोवेरा का पौधा औषधी से भरपूर, अपनाएं ये टिप्स, बीमारी कहेगी बॉय-बॉय

ये जूस बचा सकता हैं आपकी जान!

कहते है मुल्तानी मिट्टी, लेकिन फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान!



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2WvGf9P

No comments:

Post a Comment