
हम में से अधिकतर लोगों का खानाखाने के बाद पेट फूल जाता है जो उन्हे आराम से बैठने भी नही देता। पेट फूलने का कारण खाना खाते समय वायु का पेट में जाना माना जाता है जिसकी वजह से पेट में गैस भी बनने लगती हैं। लेकिन इसके अलावा और भी कई सारे कारण है जिससे पेट फूल जाता है। हम आपको ऐसे ही कुछ कारणों के बारें में बता रहे जिसके चलते हमारा पेट फूलने लगता हैं।
-कई फूड्स भी इसकी खास वजह बनते है। खासकर दूध से बने प्रॉड्क्ट से एलर्जी के कारण पेट में गैस बनने लगती है और पेट फूल जाता है।
-लिवर में इंफैक्शन, सूजन हैपेटाइटिस जैसी बीमारियों के कारण भी पेट फूल सकती है।
-डिहाइड्रैशन के कारण कब्ज की गंभीर प्रॉबल्म हो जाती है। इसके बाद पानी पीने से वह पेट में जमा होकर पेट फूलने की वजह बनता है।
-अधिकांश लोगों में पेट फूलने का कारण इरिटेबल बाउल सिंड्रोम, अल्सर जैसी परेशानियां हो सकती है।
-एडीमा जैसी बीमारियों के कारण शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिस वजह से पेट फूलने की समस्य़ा रहती है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ooBIWa
No comments:
Post a Comment