
बुके देने का फैशन लंबे समय से चला आ रहा है| चाहे किसी भी तरह का फंक्शन हो शादी जन्मदिन या किसी भी तरह का त्यौहार हो बुके को एक शुभ प्रतीक माना जाता है| लेकिन इतने प्यार से दिए गए बुके के फूल बहुत जल्दी मुरझा जाते है|
आज हम आपको बता रहे है इन फूलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के कुछ टिप्स| इन्हे देर तक फ्रेश रखने के लिए ऐसे फूलों का चयन करें जो लंबे समय तक खिले रहें| सर्दियों में गुलाब का बुके ज्यादा चलन में रहता है क्योंकि यह एक सप्ताह तक फ्रेश रहता है| आइये जाने फूलों को फ्रेश रखने के टिप्स –
1 बुके के फूलों को किसी गहरे पॉट या डिब्बे में ठंडा पानी डाल के रखें|
2 बुके को कमरे में उस जगह ना रखें जहां धूप सीधी आती हो इन्हे छायादार जगह पर रखें|
3 फूलों को फूलदान में सजाने से पहले इन्हे 6-7 घंटे फ्रिज में रख दें| इससे इनकी लाइफ तीन गुना बढ़ जाएगी|
4 लंबे समय तक चलने वाले फूलों के साथ जल्दी मुरझाने वाले फूलों का कॉम्बिनेशन बनवाएं| जल्दी मुरझाने वाले फ्लावर दूसरे फूलों पर भी असर डाल देंगे|
5 फूलो की कमी भी सब्जियों के पास न रखें| फल व सब्जियों से एथिलीन गैस निकलती है जो फूलों को नुकसान पंहुचा सकती है|
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ACGsui
No comments:
Post a Comment