
वर्तमान में महिलाएं घर के कामों में बहुत ज्यादा व्यस्त रहती हैं ऐसे में अपनी देखभाल ठीक से नहीं करती। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे आम बीमारी हैं। ब्रेस्ट कैंसर भी बहुत ही ज्यादा खतरनाक बीमारी है जिसकी होने की बहुत सारी वजहें हो सकती हैं। इसके कारण अनुवांशिक तो हो ही सकते हैं साथ ही में हमारे लाइफस्टाइल से भी जुड़े हो सकते हैं।
महिलाओं को ब्रेस्ट में होने वाले दर्द को कतई नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हम आपकों कुछ ऐसी खाने पीने की चीजों के बारें में बता रहे है जिनका उपयोग कर आप ब्रेस्ट कैंसर के खतरे से बहुत हद तक बच सकती है।
-अनार में बहुत ज्यादा मात्रा में विटामिन होते हैं। इसमें विटामिन ए, सी,ई और फोलिक एसिड होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट एंटी वाइरल का गुण भी होता है। प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर के पीड़ितों के लिए भी यह बहुत ही कारगर है।
-जूस के रूप में या कच्ची ही व्हीटग्रास लेने से कैंसर सेल्स को मारा जा सकता है।
-एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर पालक ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने में बहुत मदद करता है।
-हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है जो कैंसर सैल्स को बनने नहीं देता।यह खासतौर पर ब्रेस्ट,लंग्स और स्किन कैंसर के लिए बहुत ही कारगर है ।
-दूध या अंडे के रूप में विटामिन डी लेने से ब्रेस्ट कैंसर को खतरा कम हो जाता है।
-टमाटर में कई तरह के पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर होने का खतरा 60 प्रतिशत कम हो जाता है। खासतौर पर जब उन्हें सलाद के तौर पर खाया जाए।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/331OB7E
No comments:
Post a Comment