
जिस तरह हमारे शरीर को प्रोटीन, मिनरल आदि पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार हमारे शरीर को फाइबर की जरुरत होती है| आइये जानते है फाइबर की कमी से होने वाले रोगों के बारे में और इसको दूर करने के तरीको के बारे में –
यदि हमारे शरीर में फाइबर को कमी हो जाती है तो हमे इन समस्याओं का सामना करना पड सकता है|
1 पानी की समस्या
2 कब्ज
3 लूज़ मोशन, पाइल्स इत्यादि
4 शुगर बढ़ जाना
महिलाओं को नित्य 25 ग्राम फाइबर और पुरुषों को 40 ग्राम फाइबर नित्य लेना चाहिए|
फाइबर की कमी को दूर करने के उपाय –
1 ब्राउन राइस का करें उपयोग – फाइबर की कमी को दूर करने के लिए कुछ दिनों तक ब्राउन राइस को अपने खाने में करें शामिल|
2 ओटमील फाइबर की कमी को करे दूर – ओटमील से फाइबर की कमी तो दूर होती ही है| साथ ही इसके सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है| फाइबर हमारे शरीर के कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है|
3 मटर का करें सेवन – मटर में काफी मात्रा में फाइबर होता है| मटर खाने से फाइबर की कमी काफी हद तक दूर हो जाती है| आप कच्चे या उबले मटर दोनों का इस्तेमाल कर सकती है|
4 ड्राई फ्रूट का करें सेवन – आप सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू, पिस्ता आदि का सेवन फाइबर की कमी को दूर करने के लिए कर सकते है |
5 फल खाये – आप जितनी अधिक मात्रा में फलो का सेवन करेंगे उतनी ही आपके शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ेगी| आप फलों या फलो का सेवन नाश्ते में भी कर सकते है| फलो को छिलके सहित खाएं|
इन चीज़ो के अलावा आप ब्राउन ब्रेड, हरी सब्जियां, दालें, मक्का आदि भी अपने भोजन में शामिल कर फाइबर की कमी को दूर कर सकते है| फाइबर हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है| आप इसकी कमी अपने शरीर में न होने दें|
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/33Lf4a2
No comments:
Post a Comment