
सामान्यतः ज्यादातर अवसरों पर सूजी के हलवे का निर्माण किया जाता है। सूजी का हलवा बहुत स्वादिष्ट होता है। लेकिन सूजी से अन्य भी कई तरीके के व्यंजन भी बनाए जाते है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिये भी बहुत फायदेमंद होते है। आइये जानते है कि सूजी के सेवन से क्या फायदें होते है।
सूजी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होने की वजह से वह शरीर में शर्करा की मात्रा नहीं बढ़ाता और मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।
सूजी में वसा की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती है इसलिये वजन बढ़ने की समस्या कभी नहीं रहती। इसके अलावा यह वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है।
सूजी एक तरह का हल्का आहार है, जो आपके शरीर की ऊर्जा को नहीं चुराता, बल्कि इसे खाने के बाद आप भारीपन महसूस करने के बजाए हल्का ही महसूस करते हैं। हल्का होने के कारण आसानी से पच जाता है और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा नहीं करता। पेट भी आसानी से साफ होता है।
इसमें फाइबर के साथ विटामिन ई, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के अलावा अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो सेहत से जुड़े कई फायदे देते हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2n1n1YS
No comments:
Post a Comment