Wednesday, October 2, 2019

पैरों को क्रॉस करके बैठना सेहत के लिए नहीं है ठीक

यह अक्सर देखा गया हैं कि रेस्टोरेंट, ऑफिस, कॉलेज, होटल मिटिंग इत्यादि में जब कुर्सी पर बैठते हैं तो कई लोग पैरों को क्रास करके बैठते हैं भले ही ऐसा करने से आपको बहुत ज्यादा आराम मिलता हो, लेकिन सच तो यह हैं कि ये आपके सेहत के बहुत ही हानिकारक हैं और आपको गंभीर बीमारियां हो सकती है।

ब्लड प्रेशर-

अगर आप पैर क्रॉस करके बैठते हैं तो आपको ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं का गम्भीरतापूर्वक सामना करना पड़ सकता है. शरीर में खून का प्रवाह पैरों से ही दिल की तरफ होता है और पैर क्रॉस करके बैठने से खून को दिल तक पहुंचने में बहुत ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है।

पैरालिसिस का खतरा-

अगर आप लंबे समय तक पैर क्रॉस करके बैठते हैं तो आपको पैरालिसिस भी हो सकती है. जब हम पैर क्रॉस करते हैं तो पैरोनील नर्व पर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है जिससे मांसपेशियों में अकडऩ आ जाती है और वो सुन्न हो जाती है।

 

स्पाइनल कॉर्ड से होने वाली बीमारी-

लंबे समय तक पैर क्रॉस करके बैठने से आपकी रीढ़ की हड्डी में भी दिक्कत हो सकती हैं, रीढ़ की हड्डी कमजोर और उसमें दर्द भी हो सकती है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2okYFK1

No comments:

Post a Comment