Wednesday, November 27, 2019

वजन कम करने का हेल्दी व सेफ रास्ता है शहद

माॅडर्न युग में अधिकतर लोग अपने ओवरवेट होने की वजह से परेशान रहते हैं। ऐसे में वे खुद को शेप में लाने का बेहद आसान व कारगर तरीका अपनाना चाहते हैं और अपनी इसी चाह को पूरा करने के लिए वे अक्सर दवाईयों का भी सहारा लेते हैं, लेकिन ये दवाईयां उन्हें फायदा कम और नुकसान अधिक पहुंचाती है।

ऐसे में वक्त आता है कि आप कुछ हेल्दी व सेफ रास्ता चुनें। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ पेय पदार्थों के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं-

शहद और अदरक
अदरक का रस निकालकर उसमें शहद मिलाएं। अब मिश्रण को प्रतिदिन दो बार अवश्य ले। आपको कुछ ही दिनों में काफी फर्क नज़र आने लगेगा।

शहद और दालचीनी
सबसे पहले दालचीनी को पानी में डालकर अच्छे से उबालें। जब वह ठंडा हो जाए तो आप शहद मिलाकर इसका सेवन करें। प्रतिदिन इसका सेवन वजन कम करने में काफी कारगर होता है।

शहद और नींबू
वहीं हर रोज सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी में शहद व नींबू का प्रयोग करने से भी आपका वजन काफी हद तक नियंत्रित होता है। दरअसल, यह डिंक आपके मेटाबाॅलिज्म को बूस्टअप करती है, जिससे वेट लाॅस प्रोसेस काफी तेज हो जाता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/37J1R4c

No comments:

Post a Comment