
आमतौर पर जब भी बालों के झडने की बात होती है तो यह समझा जाता है कि इस परेशानी से सिर्फ महिलाएं ही रूबरू होती हैं।
जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। पुरूषों को भी अक्सर हेयरफाॅल की समस्या का सामना करना पडता है। तो चलिए आज हम जानते हैं पुरूषों के लिए हेयरफाॅल की समस्या को दूर करने के कुछ उपाय-
अगर आप बालों को मजबूत बनाकर उन्हें झडने से रोकना चाहते हैं तो रोज रात को सोने से पहले प्याज के रस में अदरक का रस और लहसुन का रस मिलाकर अपने बालों पर लगाएं। अगली सुबह शैंपू कर लें। आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।
वहीं बालों को मजबूत बनाने का एक सबसे अच्छा उपाय है ओइलिंग करना। आप बालों हल्का गुनगुना करके तेल लगाएं और फिर सिर को किसी कपडे से अच्छी तरह कवर कर दें।
दो घंटे बाद आप बालों को शैंपू कर लें। बालों की मालिश के लिए आप सरसों का तेल, जैतून का तेल, तिल का तेल, नारियल तेल या बादाम तेल आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन आपका खानपान भी आपके बालों को बहुत अधिक प्रभावित करता है। इसलिए अपने आहार में प्रोटीन व विटामिन ए युक्त आहार अवश्य शामिल करें। यह आपके बालों को मजबूती देकर उन्हें झडने से रोकते हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QRaALT
No comments:
Post a Comment