
यूं तो आप जब भी ड्राइविंग करते हैं तो आपको बहुत से सुरक्षा के नियमों का पालन करना होता है लेकिन जब आप अपने लाडले के साथ ड्राइविंग कर रहे हैं तो आपको और भी बहुत सी बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक हो जाता है
यह ना सिर्फ आपके बल्कि आपके नन्ही सी जान के लिए भी बहुत जरूरी है तो चलिए जानते हैं कार ड्राइविंग के दौरान किन बातों का रखें ध्यान ताकि न हो आप के नन्हे को नुकसान
अगर आप कार में अकेले हैं तो बच्चों को कभी भी कार की अगली सीट पर ना बैठाएं ऐसा करना उसके लिए हानिकारक हो सकता है दरअसल कभी-कभी ड्राइविंग के दौरान आप को एकदम से ब्रेक भी लगानी पड़ती है जिससे बच्चा आगे गिर सकता है और उसे चोट लग सकती है
अमूमन देखने में आता है कि कुछ पेरेंट्स खेल-खेल में बच्चे को अपनी गोद में लेकर कार ड्राइव करते हैं आप ऐसा करने से बचे हैं दरअसल ऐसा करने से आप का बैलेंस बिगड़ सकता है और इससे आप दोनों को काफी नुकसान भी हो सकता है
कार चलाते समय बेल्ट पहनना सिर्फ आपके लिए ही नहीं बल्कि आपके लाडले के लिए भी उतना ही आवश्यक है
आज आजकल मार्केट में बच्चों के लिए अलग से कार सीट मिलती है आप को अगर अक्सर बच्चों के साथ ट्रेवल करना पड़ता है तो आप इस सीट को अवश्य खरीद ले
कार चलाते समय आप दरवाजों व खिड़कियों को अच्छे से लॉक कर ले ताकि बच्चा खिड़की से सिर या हाथ बाहर ना निकाले
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ru0NR2
No comments:
Post a Comment