
आजकल लोग खुद को फिट रखने के लिए सिर्फ जिम को ही महत्व नहीं देते, बल्कि योगा का क्रेज भी लोगों में काफी बढ़ गया है। हालांकि योग आपको हर तरह की परेशानी से निजात दिलाकर स्वस्थ व तंदरूस्त बनाता है|
लेकिन इसकी शुरूआत से पहले आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा। अन्यथा यह आपके लिए परेशानी का सबब बन जाएगा-
हमेशा शुरूआत में आप कुछ आसान आसन जैसे ताड़ासन, कपालभांति, अनुलोम-विलोम आदि ही करें। जब आप धीरे-धीरे अभ्यस्त हो जाएं तो आप मुश्किल व्यायाम भी कर सकते हैं।
अगर आप योगा में नए हैं तो हमेशा किसी एक्सपर्ट की देख-रेख में ही योगा करें।
साथ ही योगा करते समय अपनी स्वास्थ्य समस्याओं पर भी ध्यान दें।
मसलन, कुछ लोगों को कमर दर्द की शिकायत होती है तो उन्हें आगे झुकने वाले योगासन नहीं करने चाहिए।
महिलाओं को माहवारी व प्रेग्नेंसी के दौरान योगा करने से बचना चाहिए। आप चाहें तो डाॅक्टर की सलाह व विशेषज्ञ की देख-रेख में कुछ हल्के-फुल्के योगासन कर सकती हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2NYX7Ql
No comments:
Post a Comment