
कुछ लोगों के बाल ऑयली होते हैं, जिसके कारण उन्हें वाॅश करने के बाद भी बालों में तेल ही तेल नजर आता है। ऐसे लोगों की स्कैल्प से बहुत ही अधिक ऑइल रीलिज होता है। ऐसे में आप कुछ ऐसे घरेलू मास्क तैयार कर सकती हैं जो आपके बालों से ऑइल कंटोल करने का काम करेगा-
अंडे का प्रयोग
अंडा आपके बालों को प्रोटीन प्रदान करके उसे मजबूत व शाइनी भी बनाता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप अंडे का सफेद भाग लेकर उसे अच्छे से ब्लेंड कर लें।
अब इसमें दो छोटे चम्मच नींबू का रस मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं। अब इस हेयर मास्क को अपने बालों व स्कैल्प पर लगाएं। कुछ देर बाद किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो दें।
काम आएगी मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं तो आपके बालों का ऑइल ल कंटोल करने में मदद करते हैं। इसलिए इसकी मदद से बनाया गया हेयर मास्क ऑयली हेयर के लिए बहुत ही लाभदायक है।
इसे बनाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में थोड़ा सा पानी मिलाकर उससे एक मोटा पेस्ट बना लें। इसके बाद आप एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं और अपनी स्कैल्प पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो दें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/37ngE4L
No comments:
Post a Comment