Monday, November 18, 2019

आपके भोजन का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है ये चटनी

चटनी एक ऐसी चीज है जो आपके भोजन का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। इतना ही नहीं, भले आपके खाने में सब्जी न भी हो तो चटनी के साथ भी खाने का आनंद लिया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कुछ स्वादिष्ट चटनी की रेसिपी के बारे में-

प्याज टमाटर चटनी
इस चटनी को बनाने के लिए आपको प्याज, टमाटर को मिक्सी में डालकर उसमें नमक, हरी मिर्च, अदरक डालकर पीस दें। आप बाद में इसमें नींबू भी मिला सकती हैं। इसके अतिरिक्त आप प्याज टमाटर को भूनकर अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, लाल मिर्च, शक्कर और गरम मसाला मिलाकर खट्टी-मीठी चटनी तैयार कर सकती हैं।

नारियल की चटनी
नारियल की चटनी बनाने के लिए आप मिक्सी में नारियल, हरी मिर्च, नमक डालकर पीस लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा पानी भी मिक्स कर सकती हैं। इसके बाद तड़का लगाने के लिए आप एक पैन में तेल गरम करके उसमें राई, करीपत्ता, लाल मिर्च डालें। अब इस तड़के को नारियल की चटनी में डाल दें।

आम की चटनी
इसके लिए आप हरा पुदीना, कच्चा आम, हरी मिर्च, लहसुन व नमक को मिक्सी में डालकर पीस लें।

धनिया चटनी
हरी धनिया की चटनी बनाने के लिए आप धनिया, हरी मिर्च, अदरक, नमक, लाल मिर्च, टमाटर, प्याज डालकर पीस लें। बाद में इसमें नींबू मिक्स करें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/358NIvd

No comments:

Post a Comment