
आपकी शादीशुदा जिन्दगी तभी खुशहाल चलती है, जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे से संतुष्ट हों। अक्सर लोग कहते हैं कि यार, मेरी बीवी तो मुझसे कभी खुश नहीं होती। ऐसे लोग लाख कोशिशों के बाद भी अपनी पत्नी के दिल को नहीं जीत पाते।
अगर आपका नाम भी ऐसे ही लोगों की लिस्ट में शुमार है तो आज हम आपको उनके दिल को जीतने का राज बता रहे हैं-
पत्नी के सामने कभी भी मेल ईगो न दिखाएं। कोशिश करें कि आप छुट्टी के दिन उनके साथ घर के कामों में हाथ बटाएं। यकीन मानिए, आपकी पत्नी इससे बेहद खुश होगी।
शादी के बाद जीवन से रोमांस कहीं चला जाता है, लेकिन आप रोमांटिक बने रहने की कोशिश करें। इससे आप अपनी पत्नी के दिल पर हमेशा राज करेंगे। आप चाहें तो उनके लिए कोई छोटा-सा सरप्राइज भी प्लाॅन कर सकते हैं।
अगर आपकी पत्नी कोई अच्छा काम करती हैं तो उनकी खुलकर तारीफ करें। साथ ही आप अपने जीवन में उनकी अहमियत व मौजूदगी के लिए शुक्रिया अदा करना न भूलें।
जीवन में कोई भी फैसला लेते समय अपनी पत्नी से सलाह अवश्य लें। इससे उन्हें लगेगा कि वह आपके लिए बहुत मायने रखती हैं। इस तरह आप आसानी से उनका दिल जीत लेंगे।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/37cZhTX
No comments:
Post a Comment