दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ ने एक बार फिर से जोरदार जीत दर्ज की है। आप की इस प्रचंड जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने ट्वीट के माध्यम से बधाई सन्देश दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में आम आदमी पार्टी और अरविन्द केजरीवाल को जीत की बधाई दी है। राहुल गाँधी ने ट्वीट में लिखा ‘केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत की शुभकामनाएं और बधाई। बात करे कांग्रेस की तो वह फिर से खाता खोलने में नाकाम रही है।
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने दी बधाई
कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है जो दिल्ली में लगातार 15 साल तक सरकार चला चुकी है। लेकिन पिछले तीन बार से कांग्रेस दिल्ली में एक सीट जीतने के लिए तरसती नजर आ रही है। इस बार चुनाव में कांग्रेस के 70 सीटों पर से कुल 67 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। वही आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई अलका लांबा भी चांदनी चौक से अपनी जमानत नहीं बचा सकी है। आप को 62 और बीजेपी को 8 सीट पर जीत मिली है।
बीजेपी अध्यक्ष तिवारी ने दी बधाई
दिल्ली विद्यानसभा चुनाव बीजेपी ने मनोज तिवारी के नेतृत्व में लड़ा था और पिछली बार से 5 सीट जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी की स्पष्ट बहुमत से जीत पर मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति नहीं करती है लेकिन चुनावों में माहौल के मुताबिक बयान दिया जाता है। उन्होंने दिल्ली में बीजेपी की करारी हार पर समीक्षा करने की बात कही और पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ने पर खुशी भी जताई।
यह भी पढ़े: दिल्ली में ‘आप’ ने लगाई जीत की हैट्रिक, केजरीवाल ने दिल्ली से कहा आई लव यू
यह भी पढ़े; चीन ने की भारत की सराहना, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बढ़ाया था मदद का हाथ
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2ONkZ9v
No comments:
Post a Comment