
जब बात चुस्ती की आती है तो सबसे पहले बच्चों का ख्याल ही दिमाग में आता है क्योंकि बड़े व्यक्ति तो काम के बोझ तले अपनी एनर्जी कहीं खो देते हैं। लेकिन जीवन में तंदरूस्ती पाने के लिए आपका चुस्त होना भी बेहद आवश्यक है।
चुस्त व्यक्ति कभी भी किसी काम से घबराता नहीं है। साथ ही वह अपने काम को बेहतर तरीके से संपन्न भी कर पाता है। तो आईए जानते हैं चुस्त रहने के कुछ तरीकों के बारे में-
आपका खानपान आपके व्यवहार को काफी प्रभावित करता है। इसलिए हमेशा हेल्दी खाना खाएं। गरिष्ठ भोजन से आलस्य बढ़ता है। साथ ही आप पानी भी पर्याप्त मात्रा में पीएं।
आपकी नींद और चुस्ती का भी आपस में गहरा नाता है। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती तो आपको पूरा सुस्ती ही महसूस होती है। इसलिए समय पर सोएं और नींद पूरी लें।
कोशिश करें कि आप सुबह जल्दी उठकर थोड़ा व्यायाम करें। इससे भी आपके शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/37gNsME
No comments:
Post a Comment