
कुछ लोगों को सोते समय खर्राटे लेने की आदत होती है। उनकी इस आदत से उन्हें भले ही परेशानी न हो लेकिन अन्य कई लोगों को इससे खासा दिक्कत उठानी पड़ती है।
अमूमन लोग खर्राटे लेने पर कहते हैं कि यह तो स्वयं ही आते हैं। लेकिन क्या आप खर्राटे लेने का वास्तविक कारण जानते हैं। आईए जानें-
अमूमन जब लोग बहुत अधिक थके होते हैं, तब वे खर्राटे लेते हैं।
इसके अतिरिक्त श्वास के रूकने पर भी खर्राटे लेने की समस्या होती है। जब सोते समय आपकी श्वास लेने की प्रक्रिया में परेशानी होती है तो व्यक्ति खर्राटे लेने लगता है।
वहीं शारीरिक व मानसिक बदलाव तथा कुछ खास दवाईयों का सेवन भी खर्राटे की समस्या उत्पन्न करता है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/342pXVE
No comments:
Post a Comment