Tuesday, December 31, 2019

दिल्ली की हाड़-तोड़ ठड़ से मौसम विभाग भी हैरान

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में लगातार ठड़ी बढ़ती जा रही है। दिल्ली की ठड़ लगातार पुराने रिकार्ड तोड़ रही है। बिते सोमवार दिल्ली का सुबह का अधिकतम तापमान 9. 4 डिग्री सेल्सियस था। जो कि 119 साल का रिकार्ड को पीछे छोड़ गया है। तापमान में आई इस तरह की गिरावट से मौसम विभाग के कर्मचारी भी हैरान है पूरे उत्तर भारत में लगातार ठड़ी हवाओं का दौर चल रहा है।

परंतु अगर हम हरियाणा, पजांब के किसानों की बात करें,तो वो इस ठंड़ से खुश है।  क्योकिं गेंहू की फसल  के लिए ठंड़ बहुत जरुरी है। जितनी ज्यादा ठड़ पड़ेगी उतनी ज्यादा गेंहू की पैदावार होगी ।

रविवार को जारी पूर्वानुमान में सोमवार को दिन के तापमान में मामूली वृद्धि की उम्मीद जताई गई थी। हवाओं के दिशा में होनेवाले परिवर्तन को देखते हुए वैज्ञानिकों ने तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया था। हालांकि, सोमवार को स्थिति बिल्कुल बदल गई और तापमान में और गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, तापमान में गिरावट की उम्मीद हमें नहीं थी। हमारा अनुमान था कि रविवार को अधिकतम तापमान से सोमवार के अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। रविवार को सफदरजंग इलाके का अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री था और हमारा अनुमान था कि सोमवार को यह बढ़कर 17 डिग्री के आसपास रहेगा।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/36fLcnK

No comments:

Post a Comment