Sunday, February 16, 2020

राजस्थान: 20 फरवरी को बजट घोषणा करेंगे CM अशोक गहलोत

जयपुर: 20 फरवरी को गहलोत सरकार द्वारा विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट घोषणा करेंगे और उनके मुख्य सचेतक महेश जोशी उनके साथ रहेंगे। जोशी जी ने शुक्रवार को अदन में कार्य सहलाकर समिति का प्रतिवेदन रखा। जोशी जी ने सूचना दी है कि 17 फरवरी को निरोगी राजस्थान की नीति पर भी सदन में चर्चा होगी।

राजस्थान आयुर्वेद विश्विद्यालय जोधपुर संशोधन विधेयक पारित किया जाएगा। इसके अलावा 18 फरवरी को कृषि उपज मंडी संशोधन विधेयक और राजस्थान जन आधार प्राधिकरण विधेयक पारित होगा। 19 फरवरी को राजस्थान माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक पारित किया जाएगा।

यह गहलोत सरकार द्वारा दूसरा बजट पेश किया जाएगा। गत वर्ष अशोक गहलोत ने बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते का एलान किया था जिसके तहत 3000रु माह लड़को को ओर 3500रु लड़कियो को दिया जाएगा। गहलोत सरकार ने अपना वादा पूरा किया और बजट में से भत्ते वाली राशि को बेरोजगार युवक- युवतियों पहुंचाया। बेरोजगारों के लिए नौकरी के पिटारे खोले गए। लगभग 4200 पदों पर पटवारी के लिए आवेदन मांगे गए जिसके अंतिम तिथि भी निकट है।

यह भी पढ़ें:

अगरबत्ती बनाने का व्यापार: कम लागत में हर माह कमाए 30000 से 50000 तक मुनाफा, जानिए पूरा प्रोसेस

कम लागत में शुरू करें मोमबत्ती बनाने का व्यापार, हर महीने होगा 30000 तक का मुनाफा



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2SRtvpn

No comments:

Post a Comment