Sunday, February 16, 2020

इन 6 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे अरविंद केजरीवाल, आज रामलीला मैदान में होगा कार्यक्रम

आज सुबह 10 बजे अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दिल्ली के रामलीला मैदान में केजरीवाल तीसरी बार राज्य के सीएम पद पर शपथ लेंगे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के 6 अन्य नेता भी शपथ लेंगे जोकि कैबिनेट के सदस्य होंगे। संभावना है कि इन 6 नेताओं में केजरीवाल के पिछले कार्यकाल में साथ रहे मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, राजेंद्र गौतम और इमरान हुसैन का नाम शामिल होगा।

पिछली आम आदमी पार्टी सरकार में मनीष सिसोदिया के पास शिक्षा विभाग, कला, संस्कृति, वित्त, पर्यटन, भूमि, सतर्कता, सेवा, महिला और बाल विकास जैसे विभाग थे। यही नहीं केजरीवाल के राइट हैंड कहे जाने वाले सिसोदिया दिल्ली के उपमुख्यमंत्री भी रहे है। चुनावों के दौरान और पिछले पांच सालों में मनीष सिसोदिया के विभागों में हुए काम दिल्ली में चर्चा का विषय रहे है। ऐसे में पूरी संभावना है कि मनीष सिसोदिया के विभागों में कोई बदलाव नहीं होगा।

सिसोदिया के बाद सत्येंद्र जैन का नंबर आता है जिनके अंडर स्वास्थ्य विभाग ने पिछले कार्यकाल में काफी काम किया। जैन को ही मोहल्ला क्लीनिक योजना का श्रेय दिया जाता है। स्वास्थ्य के अलावा सत्येंद्र जैन के पास स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, सार्वजनिक निर्माण विभाग, गृह और शहरी विकास जैसे कई अन्य विभाग भी रहे है। ऐसे में उनकी सफलता को देखते हुए उनके विभागों में शायद ही कोई बदलाव किया जाएगा। इसके बाद नंबर आता है गोपाल राय का।

पिछली आप सरकार में गोपाल राय के पास सामान्य प्रशासन विभाग, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, ग्रामीण विकास और श्रम विभाग थे। वही इमरान हुसैन के पास पर्यावरण और वन, खाद्य और आपूर्ति प्रभार। दूसरी तरफ राजेंद्र गौतम ने समाज कल्याण विभाग और कैलाश गहलोत ने परिवहन, राजस्व, कानून, न्याय और विधायी मामलों, सूचना और प्रौद्योगिकी और प्रशासनिक सुधार के विभागों को संचालित किया था। ऐसे में इन सभी के विभागों में बदलाव की संभावना कम है।

यह भी पढ़े: आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, 30 से अधिक परियोजनाओं का करेंगे उदघाटन
यह भी पढ़े: पूरे 50 साल के लिए अदानी समूह के अधिकार में रहेंगे लखनऊ सहित तीन हवाई अड्डे



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2HqBuUK

No comments:

Post a Comment