कोरोना वायरस का असर चीन में काफी तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। चीन में नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण से एक हजार छह सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हुवेई प्रांत में कल 139 लोग इस महामारी के शिकार हुए। प्रांत के स्वास्थ्य आयोग ने एक हजार 843 नये मामलों की खबर दी है। चीन में अब तक 68 हजार से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
एशिया से बाहर कल फ्रांस में एक व्यक्ति के इस महामारी से मौत की खबर से वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है।
चीन के केन्द्रीय बैंक ने कहा है कि संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए इस्तेमाल किए गये बैंक नोटों को संक्रमण रहित किया जा रहा है और फिर प्रचलन में लाने से पहले 14 दिन तक अलग रखा जा रहा है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OVzwzS
No comments:
Post a Comment