Tuesday, February 11, 2020

मुंह की बदबू से हो रहे है परेशान, तो आज ही अपनाये ये घरेलू उपचार

स्वास्थ्य का ध्यान रखना हर किसी के लिए जरुरी हो गया है। व्यस्त लाइफस्टाइल में व्यक्ति अपने शरीर पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाता है और किसी न किसी समस्या से ग्रसित हो जाता है। ऐसी ही एक समस्या है मुंह से बदबू आना। जी हां मुंह से बदबू आने की समस्या आमतौर पर हर व्यक्ति के साथ होती है। इसके पीछे की वजह लोग दांतों में गंदगी को बताते है लेकिन यही एक कारण नहीं है। इसका एक कारण जीभ का गन्दा होना भी है जिससे आप अनजान होंगे।

ग्रीन टी से दूर होगी मुंह की बदबू

मुंह से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए ‘ग्रीन टी’ एक अच्छा विकल्प है। जीभ पर जमी गंदगी को भी ग्रीन टी की मदद से काफी हद तक साफ किया जा सकता है। ग्रीन टी का पान करने से लंबे समय तक आपका मुंह साफ रहेगा और बदबू आने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा लौंग खाना भी एक अच्छा विकल्प है, जिसकी मदद से मुंह में आने वाली दुर्गंध को कम किया जा सकता है। अक्सर हमें मुंह की बदबू की वजह से शर्मिंदा होना पड़ता है।

आत्मविश्वास को डगमगाने नहीं दे

अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो लोग आपके साथ बैठना पसंद नहीं करते है न ही बात करना। ऐसे में हमारा आत्मविश्वास डगमगाने लगता है और हम खुद को असहाय समझने लगते है। यह समस्या खाने-पीने की वजह से तो कई बार मुंह से जुड़ी बीमारियों की वजह से होती है। हमारी राय है कि उपर्युक्त उपायों का इस्तेमाल आप अपनी लाइफ में जरूर करें। ऐसा करने से आपको सभी के बीच शर्मिंदा नहीं होना पडेगा और मुंह से बदबू ना आने पर आप भी तरोताजा रहेंगे।

यह भी पढ़े: लहसुन का नियमित सेवन आपके शरीर के लिए है फायदेमंद, ऐसे करें इस्तेमाल
यह भी पढ़े: पपीता खाने से दूर होती है ये बड़ी बीमारियां, लेकिन अधिक सेवन हो सकता है खतरनाक



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2utFyB7

No comments:

Post a Comment