
गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दिल्ली पुलिस की 73 स्थापना दिवस कार्यक्रम पर पहुंचे थे। उन्होंने परेड में हिस्सा लिया, सलामी में हिस्सा लिया। फिर लोगों को अपने भाषण से संबोधित किया। उन्होंने कहा मैं लोगों से निवेदन करता हूं कि जब भी वह दिल्ली आए हमारे देश के लिए प्राण देने वाले 35000 पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि जरूर दें।
अमित शाह जी ने यह भी कहा कि पुलिस देश की कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वह देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देती है। हम त्योहारों के दिन त्यौहार मनाते हैं और पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं। इसलिए देश की हर नागरिक के दिल में पुलिस वालों के लिए सम्मान होना चाहिए।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पुलिस बिना किसी जाति धर्म के भेदभाव के काम के बिना काम करती हैं। अपने सभी कर्तव्यों को वहन करती है। धर्म जाति को अपनी कर्तव्यों के आड़े नहीं आने देती। वो किसी की दुश्मन नहीं है शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करना पड़ता है। जरूरत पड़ने पर पुलिस को अपना दुश्मन ना समझते हुए शांति व्यवस्था बनाने के लिए उनका सहयोग हर देश के नागरिक की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2HthVvl
No comments:
Post a Comment