Monday, February 17, 2020

बुर्का पहनने पर ट्रोल हुई ए आर रहमान की बेटी

कुछ दिनों पहले तस्लीमा नसरीन ने ट्विटर पर ट्वीट करके ए आर रहमान और उनकी बेटी खतीजा को ट्रोल किया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि पढ़े-लिखे लोग को बुर्का  पहनते हैं तो है यह देखकर घुटन महसूस होती है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे ए आर रहमान का म्यूजिक बहुत पसंद है। लेकिन उनकी बेटी को इससे बुर्का पहने देखना मुझे अच्छा नहीं लगा। यह जानकर बहुत दुख होता है कि पढ़ी-लिखी फैमिली की महिला को कैसे आसानी से ब्रेनवाश किया जा सकता है।

मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन के इस ट्विटर ट्वीट पर ए आर रहमान की बेटी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि अभी 1 साल ही हुए हैं। फिर यह विषय चर्चा का विषय बन चुका है। इस देश में बहुत कुछ हो रहा है लेकिन अभी भी लोगों की नजर महिलाएं क्या पहनती है इसी बात पर टिकी हुई है तो मुझे गुस्सा आता है।

खतीजा ने यह भी कहा कि यह मेरी अपनी पसंद है। यह मेरा अपना विकल्प है। मैं जो कर रही हूं मुझ उस पर गर्व है। मैं उन लोगों को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं जो मुझे इस रूप में स्वीकार करते हैं। उन्होंने यह भी लिखा प्यारी तस्लीमा नसरीन जी मैं आपसे माफी मांगना चाहती हूं कि आपको मेरे कपड़ों को देखकर घुटन होती है। उन्होंने कहा कि आप साफ-सुथरी हवा लीजिए। इन कपड़ों से मुझे कोई आपत्ति नहीं है मुझे अपने आप पर गर्व है।

65वां फिल्म फेयर अवार्ड: जानिए, किसे मिला कौन सा अवार्ड



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/322nvOo

No comments:

Post a Comment