
पूरी दुनिया में बहुत बड़ी संख्या में लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। भारत में भी इनकी संख्या 722 से ऊपर पहुंच चुकी है। भारत सरकार और दुनिया कि कई देशों में पूरी तरह से लॉक डाउन का आदेश जारी कर दिया गया है। लोगों को घर में कैद होकर रहना पड़ रहा है। इस वजह से तनाव बढ़ रहा है मानसिक तनाव की समस्या बढ़ रही है।
लॉकडाउन मे तनाव की समस्या से इस तरह से निपटा जा सकता हैः
म्यूजिक, रीडिंग, पेंटिंगः
इस खाली समय में अपने अंदर छुपी प्रतिभा को उभारे और अकेलेपन से निजात पाये। हर किसी के अंदर एक खास कौशल होता है बस हमें उसे पहचानने की जरूरत होती है। आप चाहे तो पेंटिंग, रीडिंग, म्यूजिक किसी को भी अपनी हॉबी के रूप में चुन कर सकते हैं। अगर आपने बहुत समय से अपने दिमाग में कुछ इकट्ठा कर रखा है तो यही सही समय है उसे बाहर निकालने का। कागज कलम उठा कर आप अपने मन की भावनाओं को पेपर पर लिख सकते हैं। यहीं से एक अच्छे कवि और लेखक की शुरुआत होती है।
अपने दोस्तों से बातचीत करेंः
अपना मन हल्का करने के लिए दिन कि कुछ समय आप अपने दोस्तों से बातचीत भी कर सकते हैं। लेकिन यह ध्यान रखें कि घर पर अकेले रहना की वजह से हम इंटरनेट का उपयोग अधिक कर रहे हैं। इसे ध्यान में रखकर अपने बातचीत की समय सीमा तय करें।
फिटनेस का ख्याल रखेंः
अक्सर एक्सरसाइज और योग के लिए आपने बहाने बनाया होंगे कि काम के चलते आपको अपने फिटनेस का ध्यान रखने के लिए समय ही नहीं मिल पाता। अब इस खाली समय का उपयोग आप अपने फिटनेस का ख्याल रखने के लिए कर सकते हैं। योग और एक्सरसाइज सीख कर एक अच्छी आदत को अपने जीवन का अहम हिस्सा बना सकते हैं।
यह भी पढ़े: यह चीजें बढ़ाते हैं कोरोना का खतरा, तुरंत बनाना इनसे दूरी
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2WJNbyV
No comments:
Post a Comment