Friday, April 17, 2020

हरे पुदीना का पानी पीने से गर्मियों में होते है स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ, आप भी जानिये

गर्मियों के मौसम में कई तरह की बीमारियां इंसानी शरीर को जकड़ लेती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना जरुरी होता है। साथ ही अपने खान-पान और दिनचर्या को संतुलित तरीके से मैनेज करना होता है। यहां हम पुदीना के बारे में बता रहे है जिसे अंग्रेजी में मिंट के नाम भी जाना जाता है। एक माउथ फ्रेशनर के रूप में और पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए भी पुदीना का सेवन अच्छा माना जाता है। चलिए जानते है इसके कुछ और फायदे।

  • पुदीने के रस को पानी में मिलाकर कुल्ला करने से मुंह की बदबू की समस्या दूर हो जाती है। साथ ही मुंह में ठंडक का अहसास होता है जो ताजगी देता है।
  • किसी भी तरह के घाव में पुदीना का रस लगाने से जख्म जल्दी ठीक होने लगता है। यदि घाव से बदबू आ रही है तो पुदीने के पत्ते का लेप लगाना चाहिए।
  • चर्म रोगों में भी पुदीना काफी लाभकारी सिद्ध होता है। पुदीना के पत्तों का लेप स्किन पर हो रहे दाग-धब्बों को मिटाने के लिए काफी किया जाता है।
  • गर्मियों के मौसम में लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा बना रहता है। ऐसी समस्या में पुदीने का रस और प्याज का रस पीने से काफी आराम मिलता है।
  • उल्टी की समस्या में रोगी को पुदीना का रस हर दो घंटे में पिलाना चाहिए। वही पेट दर्द में पुदीने को जीरा, हींग, काली मिर्च में नमक मिलाकर पीना चाहिए।
  • प्रसव के समय महिला को पुदीने का रस पीना चाहिए। इससे प्रसव में आसानी होती है। वही साधारण बुखार में चीनी मिलाकर पुदीने का पानी फायदेमंद है।

यह भी पढ़े: राजस्थान में आज सामने आये 62 नए कोरोना संक्रमित मामले, जोधपुर जिले से सबसे ज्यादा 32
यह भी पढ़े: ट्वीट पर बवाल के बाद पहलवान बबीता फोगाट का बड़ा बयान, कहा-मैं जायरा वसीम नहीं जो डर जाउंगी



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2yqs0ba

No comments:

Post a Comment