Thursday, May 28, 2020

पीएम मोदी द्वारा लिखित किताब ‘लेटर्स टू मदर’ जून में होगी रिलीज, बड़े रहस्य से उठेगा पर्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तित्व देश के अन्य राजनेताओं से काफी अलग माना जाता है। उनके जीवन सफर से जुड़े कई ऐसे रोचक किस्से है, जिन्हें जानकर उनके समर्थक अक्सर हैरान रह जाते है। अब पीएम मोदी की एक नई किताब ‘लेटर्स टू मदर’ अगले महीने रिलीज होने जा रही है। किताब का अनुवाद फिल्म समीक्षक भावना सोमाया ने किया है। इस किताब को हार्पर कॉलिन्स प्रकाशक द्वारा ई-बुक और हार्डबैक के रूप में प्रकाशित किया जायेगा।

किताब में पीएम मोदी से जुड़े एक बड़े रहस्य से पर्दा उठने जा रहा है। किताब के माध्यम से खुलासा किया गया है कि पीएम मोदी युवा अवस्था में हर रात देवी मां को खत में क्या लिखते थे? दरअसल, जब मोदी युवा थे तो वह हर रात ‘देवी मां’ को एक पत्र लिखा करते थे, जिन्हें वह ‘जगत जननी’ कहा करते थे। हालांकि कुछ महीनों बाद मोदी इन पन्नों को फाड़ दिया करते थे और इनमें आग लगा देते थे। लेकिन 1986 में लिखित डायरी के कुछ पन्ने सुरक्षित रह गए थे।

अपनी इस किताब के बारे में मोदी ने कहा कि यह उनका साहित्यिक लेखन में कोई प्रयास नहीं है। उन्होंने इस किताब के माध्यम से बिना परिवर्तन के अपने अवलोकन और कभी-कभी अपरिवर्तित विचारों के प्रतिबिंब को सम्म्लित किया है। मोदी कहते है कि वह कोई लेखक नहीं है लेकिन हर कोई अभिव्यक्ति चाहता है तो कलम और कागज लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता। यह जरुरी नहीं कि आत्मचिंतन करने के लिए ही लिखा जाए।’

यह भी पढ़े: यूलिया वंतूर संग अपनी सगाई को लेकर बोले सलमान, कहा- चुप नहीं रहेंगे, खुद देंगे फैंस को जानकारी
यह भी पढ़े: अर्जुन के घर कटरीना ने भिजवा दी स्लाइस की पूरी पेटी, अर्जुन बोले- तुम गर्मियों की सांता क्लॉज तो नहीं



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2zw92AR

No comments:

Post a Comment