
सलमान खान की शादी का इंतजार तो उनके फैंस को लंबे समय से है। लेकिन सलमान है कि अपने फैंस के पूछने पर हर बार इस सवाल को टाल देते है। मौजूदा समय में सलमान खान रोमानियन ब्यूटी यूलिया वंतूर के साथ डेटिंग कर रहे है। लंबे समय से चल रही इस डेटिंग को देखते हुए सलमान के फैंस को एक बार फिर उनकी शादी की उम्मीदे जगी, लेकिन सलमान ने अभी तक यूलिया के साथ शादी करने का कोई विचार नहीं बनाया है।
हाल ही में मुंबई मिरर से बातचीत के दौरान सलमान से एक बार फिर शादी के बारे में सवाल किया गया। इस बार उन्होंने फिर कहा कि वह यूलिया से सगाई नहीं कर रहे है। सलमान कहते है कि मीडिया में अफवाह उड़ी हुई है लेकिन अभी उनका कोई विचार नहीं है। यदि वह सगाई या शादी करते है तो इसकी जानकारी खुद देंगे। यह उनके लिए गर्व की बात होगी, ऐसे मौके पर वह अन्य स्टार्स की तरह चुप नहीं रहेंगे। उन्हें पता है दुनिया उनके लिए खुश होगी।
शादी पर बात करते हुए सलमान कहते है कि शादी होनी होगी तो होगी। हो सकता है एक रात में ही शादी हो जाए। सलमान कहते है हो सकता है, एक दिन वह उठे और सोचे कि अब तो शादी हो गई है, झेलो इसे।’ बता दे लंबे समय से सलमान खान और यूलिया वंतूर दुख-सुख में साथ खड़े रहे है।
यह भी पढ़े: अर्जुन के घर कटरीना ने भिजवा दी स्लाइस की पूरी पेटी, अर्जुन बोले- तुम गर्मियों की सांता क्लॉज तो नहीं
यह भी पढ़े: विदेश में अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने को तैयार है भारत, इस टीम के खिलाफ होगा मुकाबला
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2AgMa8e
No comments:
Post a Comment