Friday, May 29, 2020

बांग्लादेशी गायक पर प्रधानमंत्री मोदी का अपमान करने का लगा आरोप, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

Mainul Ahsan Noble

त्रिपुरा पुलिस के पास बांग्लादेशी गायक मैनुल अहसन नोबेल के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। दरअसल, बांग्लादेशी गायक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक गीतों की रचना करने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप लगा है। पूरे मामले की शिकायत पर त्रिपुरा पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। आरोप है कि गायक कोलकाता में एक संगीत रियलिटी शो में शामिल हुआ था। पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी मीडिया को दी है।

दक्षिण त्रिपुरा जिले के पुलिस अधीक्षक जल सिंह मीणा ने बेलोनिया से फोन पर बताया कि पूरे मामले को त्रिपुरा पुलिस के साइबर क्राइम विंग को भी रेफर किया गया है। मीणा ने बताया कि बीजेपी के कार्यकर्त्ता सुमन पॉल ने इस सप्ताह के शुरू में बांग्लादेशी गायक मैनुल अहसन नोबेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मैनुल अहसन नोबेल ने कोलकाता में संगीत रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ में परफॉर्म किया था।

सुमन पॉल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा है कि बांग्लादेशी गायक ने सार्वजनिक तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित किया। बेलोनिया पुलिस स्टेशन के प्रभारी, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव देवनाथ ने के अनुसार पॉल ने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी गायक ने फेसबुक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को ‘महज एक चायवाला’ कहा था।

यह भी पढ़े: मंदाना करीमी ने शेयर की टॉपलेस तस्वीर, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बनी चर्चा का विषय
यह भी पढ़े: पीएम मोदी द्वारा लिखित किताब ‘लेटर्स टू मदर’ जून में होगी रिलीज, बड़े रहस्य से उठेगा पर्दा



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2AkCxpi

No comments:

Post a Comment