
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज़ ‘पाताल लोक’ विवादों में घिरी हुई है। रिलीज के बाद से ही यह सीरीज आलोचकों के निशाने पर है। अब उत्तर प्रदेश के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने वेब सीरीज़ ‘पाताल लोक’ में बीजेपी नेताओं की तस्वीरों को गलत तरह से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इस बाबत गुर्जर ने अनुष्का शर्मा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। बीजेपी नेता गुर्जर ने सीरीज को एंटी-नेशनल करार दिया है।
लोनी कोतवाली में #पाताललोक
वेबसीरीज में सनातन धर्म के सभी जातियों, सनातन धर्म, भारतीय जांच एजेंसियों सहित बिना इजाजत मेरी एवं भाजपा नेताओं की तस्वीर का गलत चित्रण करने पर तहरीर देकर प्रोड्यूसर के खिलाफ राष्ट्रद्रोह के तहत #रासुका के तहत कार्रवाई करने को कहा।
1/10
👉BanPaatalLok pic.twitter.com/GwhjAS7VtT— Nandkishor Gurjar (@nkgurjar4bjp) May 23, 2020
नंदकिशोर गुर्जर ने ‘पाताल लोक’ वेब सीरीज को सांप्रदायिक माहौल खराब करने वाला करार दिया और अनुष्का शर्मा के खिलाफ ‘राष्ट्रीय सुरक्षा कानून’ के तहत भी केस दर्ज कराया है। गुर्जर नेता यही नहीं रुके उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को अनुष्का शर्मा को तलाक देने की नसीहत भी दे डाली है। उनका कहना है कि विराट देश के लिए खेलने वाले देशभक्त है इसलिए उन्हें राष्ट्रद्रोही अनुष्का को तलाक देकर लोगों के बीच कड़ा सन्देश देना चाहिए।
#BanPaatalLok
सनातन विरोधी वेब सीरीज #पाताललोक की प्रोड्यूसर @AnushkaSharma के खिलाफ तहरीर देने के पश्चात आज #पाताललोक #BanPaatalLok
के लिए मा. सूचना एवं प्रसारण मंत्री @PrakashJavdekar जी को पत्र प्रेषित किया
1/3#AntiHinduAnushkaSharma#ShameOnYouAmazonPrimeIndia pic.twitter.com/ZciaGofdis— Nandkishor Gurjar (@nkgurjar4bjp) May 24, 2020
दरअसल, मामला यह है कि अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित वेब सीरीज पाताल लोक के एक राजनीतिक दृश्य में नंदकिशोर गुर्जर की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, दृश्य में मूल तस्वीर में थोड़ा बदलाव किया गया है लेकिन फिर भी गुर्जर का चेहरा पहचानना आसान है। गुर्जर ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ पर बैन लगाने की मांग की है। अभी तक अनुष्का की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़े: लॉकडाउन में इन चार चीजों को काफी मिस कर रही है कृति सैनन, इंस्टाग्राम पर शेयर किया यह वीडियो
यह भी पढ़े: आतंकी कसाब की पहचानने वाले गवाह हरिश्चंद्र का हुआ निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/36OxIRj
No comments:
Post a Comment