Thursday, May 28, 2020

अर्जुन के घर कटरीना ने भिजवा दी स्लाइस की पूरी पेटी, अर्जुन बोले- तुम गर्मियों की सांता क्लॉज तो नहीं

लॉकडाउन का पूरा आनंद तो कटरीना कैफ और अर्जुन कपूर उठा रहे है। सोशल मीडिया पर दोनों के बीच चल रही मस्ती भरी बातें तो इसी बात का सबूत पेश करती है। कुछ दिन पहले अर्जुन कपूर ने आम की फोटो तस्वीर शेयर कर लिखा था ‘हेलो फ्रेंड्स, आम का सीजन आ गया है और आम देखकर याद आया, कैटरीना कैफ, क्या तुम एक स्लाइस खाना चाहोगी ? जिस पर कटरीना ने कमेंट कर कहा था ‘एक नहीं बल्कि कुछ स्लाइसेस खाना चाहूंगी।’

 

बस फिर क्या था कटरीना ने अर्जुन की मांग को स्वीकार करते हुए अब उनके घर पर एक नहीं बल्कि स्लाइस की पूरी पेटी भिजवाई है। जिसकी तस्वीर अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है और लिखा ‘थैंक्यू कैटरीना…कहीं तुम गर्मियों की सांता क्लॉज तो नहीं।’ इसके जस्ट बाद अर्जुन ने एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे है कि कटरीना मैंने तो सिर्फ एक स्लाइस मांगी थी तुमने तो पूरी पेटी ही भेज दी।

बता दे लॉकडाउन के दौरान अर्जुन और कटरीना दोनों ही अपने-अपने घरों में कैद है। वही कटरीना ने तो अपने सभी हाउस हेल्प को छुट्टी दे दी है और खुद ही घर का पूरा काम करने में लगी हुई है। कुछ दिनों पहले कटरीना ने बर्तन साफ करने का तरीका बताते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कोरोना की वजह से हाउस हेल्प को घर में ही रहना चाहिए। इस वीडियो पर अर्जुन ने कहा था, ‘तुम मेरे घर में इन्वाइटेड हो, कांताबेन 2.0’।

यह भी पढ़े: विदेश में अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने को तैयार है भारत, इस टीम के खिलाफ होगा मुकाबला
यह भी पढ़े: बीजेपी नेता ने अनुष्का शर्मा पर लगाया राष्ट्रद्रोह का आरोप, विराट से की अनुष्का को तलाक देने की मांग



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/3cbwb8O

No comments:

Post a Comment