Saturday, August 8, 2020

मस्तिष्क की नसों को शांत रखता है अजमोद

पार्सले एक विदेशी हर्ब है। यह काफी धनिये जैसा दिखता है। भारतीय किचन में भी पार्सले का प्रयोग काफी हद तक किया जाता है। इसका ज्यादातर प्रयोग मध्य पूर्वी यूरोप व अमेरिकी खाने में किया जाता है। पार्सले हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन्स जैसे सी, ए, के और बी-12 पाए जाते है।

इसमें आयरन, फाइबर, कैल्शियम भी पाया जाता है। पार्सले फेफड़ो, पेट, ब्लैडर और लिवर आदि के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पार्सले का सेवन हम सूप सलाद की गार्निशिंग करने या अपने भोजन का टेस्ट बढ़ाने के लिए कर सकते है। प्रेग्नेंट महिलाओ को पार्सले का प्रयोग नहीं करना चाहिए। आइये जानें इसके औषधीय लाभ

1 इम्यून सिस्टम को दे मजबूती – पार्सले में विटामिन सी, ए, के और बी-12 पाया जाता है। यह हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है। साथ ही यह हमारे मस्तिष्क की नसों को भी शांत रखता है।

2 किडनी के लिए लाभदायक – पार्सले हमारे शरीर से व्यर्थ पदार्थो को निकाल कर किडनी के कार्य को सपोर्ट करती है। पार्सले में ऑक्सलेट्स हर्ब पाए जाते है जो उन व्यक्तियों के लिए समस्या पैदा कर सकते है जिन्हे पहले से ही किडनी या गॉल ब्लैडर की समस्या हो। ऐसे व्यक्तियों को पार्सले का सेवन नहीं करना चाहिए।

3 ब्लड प्रेशर रखे नियंत्रित – रोज़ाना पार्सले का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इसमें मौजूद फॉलिक एसिड हार्ट के लिए एक दवा का काम करता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XETeo8

No comments:

Post a Comment