Saturday, August 8, 2020

घर बैठे बिना सर्जरी नाक के आकार को करे सुंदर

आप ऐसे कई लड़कियों को जानती होंगी जिनकी नाक बहुत मोटी है, जो कि उनके चेहरे पर तनिक भी सूट नहीं करती होगी। इसी कमी के कारण कई लड़कियां लाखों रुपए खर्च करके अपनी सर्जरी करवा लेती हैं। जैसा कि आप जानते ही हैं कि सर्जरी के बाद नतीजे क्या निकलेंगे इसके बारे में कुछ भी सही-सही कहा नहीं जा सकता है। जरूरी नहीं है कि आपको इसका सही परिणाम मिलें। कभी कभार यह सर्जरी बहुत बेकार भी हो जाती है।

हम आपको ऐसे कुछ घरेलू तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल कर आप अपनी नाक के आकार को सही बना सकती हैं। आइए जानिए किस तरह आप अपनी नाक के आकार को सही कर सकती हैं।

  • नाक को सही आकार देने के लिए आप घर पर ही इस पेस्ट को आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए आप 1 छोटा चम्मच टूथपेस्ट, 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और 1 चम्मच अदरक का पाउडर मिला लें। इसके बाद इसे मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इस पेस्ट से अपनी नाक की मसाज कर लें। अब इस पेस्ट को कुछ देर नाक पर ही लगा रहने दें। 10 मिनट के बाद ठंडे़ पानी से नाक को धो लें।
  • इसके बेहतर परिणाम देखने के लिए आपको इस पेस्ट को सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करना चाहिए। कुछ ही समय में आपको इसके बेहतरीन परिणाम देखने को मिल जाएंगे। इस पेस्ट को आसानी से घर पर ही बनाकर आप अपनी नाक के आकार को सही बना सकती हैं।


from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2C9P5Rr

No comments:

Post a Comment