गर्मी के मौसम में कई लोगों को घमोरियां होने की समस्या बनी रहती हैं। घमोरियां होने से दिनभर खुजली होती रहती हैं। दादी नानी अक्सर ऐसा कहती हैं की घमोरियां हो रही हैं तो मौसम की पहली बारिश में नहा लेना चाहिए। इससे घमोरियां ख़त्म हो जाती हैं। हम कुछ घरेलू उपाए आपको बता रहे हैं जिससे आपके घमोरियां कम हो जाएगी।
- आप अपने शरीर पर मुल्तानी मिट्टी का लेप बनाकर लगा लें। इससे घमोरियों में आराम मिलेगा।
- नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबालकर इस पानी को ठंड़ा होने दें। अब इस पानी का इस्तेमाल नहाते समय करें। घमौरियों से छुटकारा मिल जाऐगाा।
- नारियल तेल में आप कपूर को पीसकर मिला लें। इसे नहाने के बाद घमौरियों पर लगाएं। दिन में दो बार त्वचा पर लगाने से घमौरियां कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएंगी।
- घमौरियां होने पर देशी घी से शरीर की मालिश करें । इससे भी आपको घमौरियों की परेशानी से राहत मिल जाएगी।
- घमौरियों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप मेहंदी के पेस्ट को अपने शरीर पर लेप ले। इससे शरीर को ठंड़क मिलेगी, जिससे घमौरियां ठीक हो जाएगी। नहाने के पानी में आप मेहंदी के पत्तों को पीसकर मिला कर भी स्नान कर सकते हैं।
The post गर्मियों में अगर हो रही हैं घमोरियां , अपनाए ये आसान घरेलू उपचार appeared first on Navyug Sandesh.
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2LZnlD2
No comments:
Post a Comment