Friday, March 1, 2019

जले हुए बर्तनों को भी आसानी से कर सकते हैं साफ, जानिए कैसे

किचन में खाना बनाते समय अक्सर बर्तन भी जल जाते हैं। लेकिन बाद में उन जले हुए बर्तनों को साफ करना काफी कठिन हो जाता है। आप चाहें बर्तनों को कितना भी रगड़ें, लेकिन जले हुए निशान रह ही जाते हैं। जिससे बर्तन देखने में काफी गंदा लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज हम आपको जले हुए बर्तनों को साफ करने के कुछ आसान उपाय बता रहे हैं-


advertisement:


जले हुए बर्तन को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा की मदद ली जा सकती है। इसके लिए जले हुए बर्तन में एक चम्मच बेकिंग सोडा, दो चम्मच नींबू का रस और दो कप गर्म पानी डाल दें। अब बर्तन को अच्छे से स्टील के स्क्रबर से रगड़े।

नमक तो हर किचन में आसानी से मिल जाता है तो क्यों न उसकी मदद से जले हुए बर्तन को साफ किया जाए। इसके लिए जले हुए बर्तन में नमक और पानी डालकर करीब चार मिनट तक उबालें। फिर दाग को बर्तन धोने वाले स्क्रबर या ब्रश से साफ कर लें। इससे जले हुए निशान साफ हो जाएंगे।

जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए टमाटर का रस काफी असरदार है। बस आपको इतना करना है कि जले हुए बर्तन में टमाटर का रस और पानी मिलाकर गर्म करें। अब इसे रगड़कर साफ कर लें।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2GOp2Qs

No comments:

Post a Comment